HomeUttar Pradeshकैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर सोशल मीडिया में अभद्र...

कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना एक प्रधानाध्यापक को पड़ा भारी


नेतागिरी के चक्कर में बुरे फंसे गुरुजी, मुकदमा दर्ज
📍 गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश


कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना एक प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया।

मरदह शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गुलालसराय में तैनात प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश यादव के खिलाफ पहले निलंबन की कार्रवाई हुई, फिर मरदह थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

फाइल फोटो


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक द्वारा मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया था। वीडियो वायरल होते ही सुभासपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।


अनुसूचित प्रकोष्ठ युवा मोर्चा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार साहनी की तहरीर पर मरदह थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।


बीएसए उपासना रानी वर्मा ने विभागीय जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी भांवरकोल रविन्द्र सिंह को सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि एक सरकारी शिक्षक द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की टिप्पणी करना सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है और इससे शिक्षक समाज की छवि धूमिल होती है।


अब पुलिस वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद जिले की राजनीति और शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।
🎙️ कृष्णा प्रताप त्रिपाठी


CMD डेस्क, तेज इंडिया TV News 24
गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!