HomeUttar Pradeshगाजीपुर, उत्तर - प्रदेशजनपद गाज़ीपुर को मिला नया नेतृत्व — जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभाला...

जनपद गाज़ीपुर को मिला नया नेतृत्व — जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभाला कार्यभार

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गाज़ीपुर
जनपद गाज़ीपुर को मिला नया नेतृत्व — जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संभाला कार्यभार


गाज़ीपुर। बुधवार को जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला (IAS 2016 बैच) ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।


कार्यभार ग्रहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस-वार्ता में जिलाधिकारी ने मीडिया को लोकतंत्र का “चौथा स्तंभ” बताते हुए कहा कि जनपद के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि—
भ्रामक खबरों से बचना जरूरी है
विकास कार्यों में मीडिया का सहयोग अपेक्षित है
किसी भी स्तर पर खामियां मिलने पर प्रशासन को अवगत कराना चाहिए
🌾 किसानों के लिए खास अपील
जिलाधिकारी ने “फार्मर रजिस्ट्री” पर विशेष जोर देते हुए किसानों से अपील की कि जो अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे कैंप के माध्यम से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

फाइल फोटो by KPT


👥 उपस्थित रहे अधिकारी व पत्रकार
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपद के सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे।
मीडिया बंधुओं द्वारा नवागत जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
🎤 रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी


📍 तेज इंडिया TV News 24 | गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!