HomeUttar Pradeshलखनऊ, उत्तर प्रदेशउत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में यूपी बोर्ड का बड़ा और...

लखनऊ, उत्तर प्रदेशउत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में यूपी बोर्ड का बड़ा और ऐतिहासिक कदम सामने आया है।

अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं पर यूपीएमएसपी (UPMSP) का विशेष अंकन किया जाएगा,

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | तेज इंडिया TV News 24


रिपोर्टर – मुकेश सिंह जैसराज | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में यूपी बोर्ड का बड़ा और ऐतिहासिक कदम सामने आया है।


अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं पर यूपीएमएसपी (UPMSP) का विशेष अंकन किया जाएगा, जिससे नकल और माफिया पर पूरी तरह लगाम लगेगी।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर पहली बार उत्तर पुस्तिकाएं लंबवत (Vertical) तैयार कराई गई हैं। हर पेज पर बाईं और दाईं ओर हाशिया (पतली लाइन) बनाई गई है, साथ ही ऊपर भी हाशिया दिया गया है। इन पतली लाइनों पर हल्के अक्षरों में अंग्रेज़ी में UPMSP अंकित किया गया है, जिसे सामान्य रूप से देखा या पढ़ा नहीं जा सकेगा।
👉 इस नए प्रयोग का मकसद साफ है—
पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं के दुरुपयोग, नकल माफिया और फर्जीवाड़े पर सीधी चोट।
🔍 रंगों में भी बड़ा बदलाव
हाईस्कूल की मुख्य उत्तर पुस्तिका में विवरण का रंग भूरा
‘बी’ कॉपी में रंग हरा
इंटरमीडिएट की मुख्य कॉपी का कवर गुलाबी
‘बी’ कॉपी का रंग आसमानी नीला
📄 पन्नों की संख्या भी तय
हाईस्कूल मुख्य कॉपी: 16 पृष्ठ
इंटरमीडिएट मुख्य कॉपी (कवर सहित): 32 पृष्ठ
दोनों की ‘बी’ कॉपी: 12-12 पृष्ठ
इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के कवर और अंतिम पृष्ठ पर बारकोड भी लगाया गया है, जिससे हर कॉपी की पहचान और ट्रैकिंग संभव हो सकेगी।
🛑 यूपी बोर्ड का यह कदम परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और नकलमुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
तेज इंडिया TV News 24
सच्ची खबर, सबसे पहले 📺

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
68 %
1.3kmh
99 %
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!