
🚨 तेज इण्डिया TV News 24 | बड़ी खबर 🚨
रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, CMD DESK

गाजीपुर में आज से बदली जमीन पैमाइश की व्यवस्था, अब सैटेलाइट और रोवर टेक्नोलॉजी से होगी खेतों की माप
गाजीपुर। भूमि विवादों के त्वरित और सटीक निस्तारण की दिशा में गाजीपुर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 01 जुलाई 2026 से जिले में खेतों की पैमाइश पारंपरिक जरीब, फीता और लट्ठ की बजाय सैटेलाइट आधारित जीएनएसएस रोवर (Rover) टेक्नोलॉजी से शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि नई व्यवस्था से भूमि की पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। जिले की सभी तहसीलों को रोवर उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा राजस्व अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक चरण में नई और पुरानी दोनों विधियों का तुलनात्मक परीक्षण किया जाएगा, ताकि भविष्य में पूरी तरह आधुनिक तकनीक से सीमांकन और पैमाइश सुनिश्चित की जा सके। इससे वर्षों से लंबित भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।

अब गाजीपुर में खेतों की पैमाइश होगी हाईटेक — सटीक माप, कम विवाद और तेज़ न्याय की दिशा में बड़ा कदम।

📺 तेज इण्डिया TV News 24
रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD DESK







Views Today : 13
Total views : 19257