HomeUttar Pradeshगाजीपुर, उत्तर - प्रदेशगाजीपुर में छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, गांव में...

गाजीपुर में छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, गांव में मातम

तेज इंडिया TV News 24
रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
CMD डेस्क – गाजीपुर, उत्तर प्रदेश


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
गाजीपुर में छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, गांव में मातम
गाजीपुर जनपद के मरदह क्षेत्र स्थित पैरामेडिकल कॉलेज महेगवा में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्र विपुल यादव, निवासी रुहीपुर थाना बिरनो, ने मोबाइल पर बात करते समय आवेश में आकर कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।


घटना के तुरंत बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना मरदह पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।


इस दर्दनाक घटना के बाद रुहीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
📺 तेज इंडिया TV News 24
हर खबर पर पैनी नजर…
रिपोर्ट – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, गाजीपुर

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!