
तेज इण्डिया TV News 24
BREAKING NEWS

रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी (CMD DESK)
स्थान – गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

फाइल फोटो – अंजली कुमारी
गाजीपुर से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर। मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से 15 वर्षीय होनहार छात्रा अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रही 15 वर्षीय छात्रा कुमारी अंजली और उसकी मां राजकुमारी देवी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अंजली ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां की हालत नाजुक बनी हुई है।

होनहार छात्रा की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मरदह थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तेज इण्डिया TV News 24 के लिए गाजीपुर से,
रिपोर्ट – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, CMD DESK।







Views Today : 15
Total views : 19273