HomeUttar Pradeshशिक्षा विभागगाजीपुर के DIOS पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गाजीपुर के DIOS पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

तेज इण्डिया TV News 24
रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी (CMD DESK)
स्थान – गाजीपुर, उत्तर प्रदेश


🚨 EXCLUSIVE BREAKING NEWS


गाजीपुर के DIOS पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में बड़े खेल का दावा; प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश ।



गाजीपुर के शिक्षा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पर बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परीक्षा केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।



समाचार विस्तार से,


गाजीपुर में बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता पारस राय और अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र आवंटन में शासनादेश की अनदेखी की गई, कई नए केंद्र जोड़े गए तथा छात्र आवंटन में भारी असंतुलन रखा गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि कुछ केंद्रों को क्षमता से कहीं अधिक छात्र आवंटित किए गए, जबकि कई केंद्रों को अपेक्षाकृत कम छात्र दिए गए।



मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।




“यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल परीक्षा केंद्र निर्धारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। फिलहाल जांच के आदेश जारी हो चुके हैं और पूरे गाजीपुर की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।”


कैमरामैन सहित, कृष्णा प्रताप त्रिपाठी


तेज इण्डिया TV News 24, गाजीपुर।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!