HomeUttar Pradeshप्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में डायल 112 मे तैनात 42 वर्षीय...

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में डायल 112 मे तैनात 42 वर्षीय सिपाही अमर नाथ यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गाजीपुर के सिपाही की प्रयागराज हंडिया में मौत

Reporter – Krishna Pratap Tripathi

CMD Desk , प्रयागराज – उत्तर प्रदेश

तेज इण्डिया TV News 24

www.tejindiatvnews24.com

हंडिया में सिपाही की संदिग्ध अवस्था मे हुयी मौत, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, डायल 112 पर थे तैनात*

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में डायल 112 मे तैनात 42 वर्षीय सिपाही अमर नाथ यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार तड़के करीब 4 बजे हंडिया ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक अमर नाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के साजियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथ चुरामनपुर गांव के रहने वाले थे। वह 2006 बैच के हेड कांस्टेबल थे और वर्तमान में हंडिया थाने में डायल 112 पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो वर्ष की बेटी और बड़े भाई राम विलास यादव (सेवानिवृत्त फौजी) शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार, सिपाही शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए कमरे से निकले थे, लेकिन वह डायल 112 पर नहीं पहुंचे। कई बार फोन करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की, जो रेलवे ट्रैक के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल चाबी लगी हालत में खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उनका शव पड़ा था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

मृतक के बड़े भाई ने घटना को लेकर लिखित तहरीर दी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

एसीपी हंडिया शेषधर पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। मृतक के बड़े भाई ने भी लिखित रूप से एक्सीडेंट की तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!